बरेली, फरवरी 27 -- आंवला-बरसेर। गांव कमठेना में पंचायत उत्सव भवन का शिलान्यास करते हुए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि आंवला के गांवों में ऐसे ही पंचायत उत्सव भवन बनाए जाएंगे। जिनमें ग्रामीण मांगलिक कार्य संपन्न कर सकेंगे। ब्लॉक रामनगर के गांव कमठेना में गुरुवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने 1.41 करोड़ से बनने वाले पंचायत उत्सव भवन का शिलान्यास किया। इस भवन में सौ लोगों की क्षमता का हाल, शौचालय, रसोईघर आदि सभी सुविधाएं होंगी। इसके निर्माण कार्य की निगरानी डीएम करेंगे। इस भवन में ग्रामीण विवाह, मुंडन व अन्य मांगलिक कार्य कर सकेंगे। इस दौरान मित्रपाल सिंह, प्रधान राजवीर सिंह लोधी, छोटेलाल, बादाम सिंह, जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.