बरेली, अप्रैल 30 -- गंगा एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से बरेली के औद्योगिक कॉरिडोर को भी रफ्तार मिलेगी। यूपीडा की ओर से आंवला तहसील के आलमपुर जाफराबाद ब्लाक क्षेत्र में 1000 हेक्टेयर भूमि पर इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर का विकास किया जायेगा। पिछले दिनों लखनऊ से यूपीडा की टीम आकर इस क्षेत्र का निरीक्षण भी कर चुकी है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही किसानों से भूमि खरीद की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। मालूम हो कि आंवला के भमोरा क्षेत्र में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने के लिए डीएम के आदेश पर पिछले दिनों राजस्व टीम द्वारा भूमि का चयन किया गया। प्रस्तावित भूमि गांव भमोरा, मकरन्दपुर ताराचन्दपुर, पखुरानी, कुडढा, भीकमपुर, भरताना, हजरतपुर, यूसुफपुर, खुली, चॉदपुर मटकी के क्षेत्र में आती है। भूमि बरेली-मथुरा हाईवे के समीप, भमोरा से बिलारी वाया आंवला स्टेट हाईवे के दोन...