बरेली, अप्रैल 25 -- भमोरा।चार दिन पूर्व इफको टाउनशिप में एक बंद मकान में चोरी की गई। चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई है, जबकि टाउनशिप में इफको की निजी सुरक्षा व्यवस्था रहती है।इफको टाउनशिप के यशवंत कुमार निरंजन निवासी ई एम 2/1 बीरांगना नगर झांसी ने बताया कि उनका बेटा आशीष निरंजन ओमान इफको में कार्यरत है। आंवला टाउनशिप में मकान संख्या बी 322 आवंटित है। बेटा ओमान में है, इसलिए मकान बंद रहता है। 21 अप्रैल को उसके मकान में घुस कर चोर सोने-चांदी के जेवरात, रुपए चोरी कर ले गए। पड़ोसियों ने चोरी की सूचना दी, तभी वह 23 अप्रैल को प्रयागराज से इफको टाउनशिप आये और पुलिस को तहरीर दी है। यह भी पढ़ें- जमालपुर में बंद घर से लाखों की चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.