बरेली, मई 13 -- आंवला। जल्द आंवला के इफको टाउनशिप के सभी घरों तक पीएनजी गैस की आपूर्ति की जायेगी। इससे गृहिणियों को घरेलू ईंधन की बेहतर सुविधाएं मिलेगीं।वरिष्ठ महाप्रबंधक सत्यजित प्रधान ने बताया कि इफको टाउनशिप वासियों की रसोई तक पाइप के माध्यम से गैस की आपूर्ति होगी। इसके लिए इफको आंवला और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच पीएनजी समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। तकनीकी सभाकक्ष में वरिष्ठ महाप्रबंधक सत्यजित प्रधान तथा वरिष्ठ अधिकारी एचपीसीएल पी आनन्द विक्टर के बीच इस मामले पर विस्तार से चर्चा हुई। टाउनशिप के लोगों को घरेलू गैस की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को समझौते पर संयुक्त हस्ताक्षर हुए। बताया कि 26 जनवरी 2026 को इफको मुख्यालय से पधारे इफको अध्यक्ष दिलीप संघाणी, गीता संघाणी ने पाइप युक्त प्राकृतिक गैस (पीएनजी) योजना का शिलान...