आंवला आरोग्य मेले में 40 मरीजों का उपचार
बरेली, जून 28 -- आंवला। नगर के अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 40 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवायें वितरित कीं। उपचारित मरीजों में 19 पुरुष, 16 महिलाएं और पांच बच्चे शामिल रहे। चिकित्सा अधिकारी डॉ. निवेदिता सिंह ने बताया कि मेले के दौरान सामान्य मरीजों के साथ-साथ एक मधुमेह, एक हाइपरटेंशन और एक गर्भवती महिला की विशेष जांच कर उन्हें परामर्श व दवा दी गई। फार्मासिस्ट अवशेष कुमार, लैब टेक्नीशियन अर्जुन कश्यप, स्टाफ नर्स रोशनी और शिखर राजकिशोर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आंवला आरोग्य मेले में 40 मरीजों का उपचार यह भी पढ़ें- 25 मरीजों सेहत की जांच कर दी गई दवा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.