आंबेडकर हॉस्टल के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति दोगुनी होगी, एससी-एसटी मंत्री लखेंद्र रौशन का ऐलान
हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 24 -- बिहार में राज्य सरकार की ओर से संचालित राजकीय आंबेडकर कल्याण छात्रावास के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति दोगुनी होगी। इन्हें वर्तमान में एक हजार रुपये मासिक छात्रवृत्ति मिलती है। नए प्रस्ताव के तहत इन्हें अब दो हजार रुपये स्कॉलरशिप का भुगतान होगा। इससे आंबेडकर हॉस्टल में रहने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज के करीब 10 हजार विद्यार्थियों को लाभ होगा। एससी-एसटी कल्याण विभाग ने इनकी छात्रवृत्ति बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इस प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा और मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद इसे राज्य में लागू कर दिया जाएगा। एससी-एसटी कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने बताया कि विभाग की ओर से इसके पूर्व सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.