आंबेडकर स्मारकों के सौंदर्यीकरण के लिए बजट आवंटित
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- आंबेडकर स्मारकों के सौंदर्यीकरण के लिए सरकार ने बजट जारी कर दिया है। हर विधानसभा के 10-10 स्मारकों का प्रस्ताव विधायकों से लिया गया। स्टीमेट तैयार कराकर शासन को भेजा गया था। शासन ने सौंदर्यीकरण करने के लिए करीब छह करोड़ का बजट जारी किया है। सरकार ने डॉ. आम्बेडकर मूर्ति स्थल विकास योजना की शुरुआत की है। इसके पहले चरण में हर विधानसभा से दस-दस स्मारकों का प्रस्ताव विधायकों से मांगा गया। विधायकों ने अपनी विधानसभा के आंबेडकर स्थलों का प्रस्ताव तैयार कर समाजकल्याण विभाग को भेजा। विधायकों से प्रस्ताव आने के बाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने स्टीमेट तैयार किया और स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया।जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि जिले के 80 आम्बेडकर स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.