भभुआ, अप्रैल 14 -- कहा, शिक्षित समाज बनाकर संगठित होकर हक के लिए संघर्ष करें बाबा साहब के बताए मार्ग को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि (आंबेडकर जयंती) अधौरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय अधौरा स्थित बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष मंगलवार को उनकी जयंती पर सभा आयोजित हुई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सभी की अध्यक्षता शिक्षक रविन्द्र कुमार व संचालन पूर्व पंचायत समिति सदस्य मदन राम ने किया। पूर्व जिला पार्षद डोमा खरवार ने कहा कि बाबा साहब ने कहा था कि शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो। जब तक हमारे समाज के लोग शिक्षित नहीं होगे, तब तक संगठित नहीं हो सकते और जब तक संगठित नहीं होगे तब तक संघर्ष नहीं कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- संविधान निर्माता के चित्र पर चढ़ाए फूल राजालाल खरवार ने कहा कि तब हमारे लो...