आंबेडकर सामाजिक न्याय और समानता के पक्षधर थे : डॉ शर्मिला
धनबाद, अप्रैल 17 -- धनबाद। एसएसएलएनटी महिला कॉलेज धनबाद में गुरुवार को राजनीतिक विज्ञान विभाग की ओर से भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ आंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। प्राचार्य ने डॉ अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्षों तथा भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ अंबेडकर केवल एक महान विधिवेत्ता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के सशक्त पक्षधर थे। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने कविता-पाठ, भाषण एवं नृत्य-संगीत का आयोजन किया। मौके पर प्रोफेसर इंचार्ज बिमल मिंज, राजनीतिक विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ सुमिता तिवारी आदि थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.