रामपुर, अप्रैल 17 -- नगर में संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर परंपरागत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भव्य शोभायात्रा निकालकर लोगों ने बाबा साहब के नारे बुलंद किए। इसके बाद सभा में समाज के लोगों से शिक्षा और एकजुटता पर जोर दिया गया। शुक्रवार को जयतौली रोड स्थित आंबेडकर पार्क से नगर पंचायत अध्यक्ष पति वसीम खां ने फीता काटकर शोभायात्रा को रवाना किया। श्रद्धालु हाथों में नीले झंडे, बैनर और बाबा साहब के चित्र लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा में बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों के साथ आकर्षक सांस्कृतिक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्होंने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। नगरभर में बाबा साहब के नारे बुलंद करने के बाद शोभायात्रा वापस आंबेडकर पार्क पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। यहां संगठन के अध्यक्ष एवं प्रथमा बैंक सेवानिवृत्त क्षेत्रीय प्रबंध...