अमरोहा, अप्रैल 2 -- हसनपुर, संवाददाता। आंबेडकर जयंती शोभायात्रा निकालने को लेकर दो गुटों के बीच करीब दो माह से चला आ रहा विवाद मंगलवार देर शाम कोतवाली में एसडीएम हिमांशु उपाध्याय, सीओ पंकज कुमार त्यागी, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी की मौजूदगी में निपट गया। तय हुआ कि दो अध्यक्ष बनाकर आगामी 14 अप्रैल को शोभायात्रा समेत अन्य सभी कार्यक्रम किए जाएंगे। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम आयोजन को लेकर दो गुट अलग-अलग दावे प्रस्तुत करते हुए प्रशासन से अनुमति मांग रहे थे। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया था कि ऐसा होना संभव नहीं है। क्योंकि, पहले से कार्यक्रम को एक ही अनुमति जारी की जाती रही है। अफसरों से दोनों गुटों के 15-15 सदस्यों के संग मंगलवार रात कोतवाली में बैठक की। तय हुआ कि आयोजन समिति में इस बार दो अध्यक्ष होंगे, ज...