काशीपुर, अप्रैल 14 -- प्रदीप सिंह, काशीपुर। भीमराव आंबेडकर जयंती पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान कुंडेश्वरी क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। शोभायात्रा में शामिल एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया, जिससे एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो किशोरों समेत तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार को कुंडेश्वरी किसान इंटर कॉलेज से बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शोभायात्रा ग्राम हरिनगर के लिए रवाना हुई थी। दोपहर करीब एक बजे यात्रा महादेव नगर के पास पहुंची ही थी कि अचानक एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में जा पलटा। यह भी पढ़ें- बैंड बाजे संग निकाला भव्य जुलूस ट्रैक्टर पर सवार कई युवक इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य ...