हजारीबाग, मार्च 18 -- चौपारण, प्रतिनिधि। स्थानीय होटल चेतना पैलेस में बुधवार को आंबेडकर विचारधारा मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष रामस्वरूप पासवान ने की, जबकि संचालन सचिव प्रो. बिराज रविदास ने किया। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती 15 अप्रैल को भव्य रूप से मनाई जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती पूरे सम्मान और भव्यता के साथ मनाई जाएगी। उन्होंने डॉ. आंबेडकर के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर देते हुए कहा कि यह दिन हमें सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक होने का संदेश देता है। बैठक में मुखिया पप्पू रजक, सुखदेव पासवान, गुलाब रजक, सुरेंद्र दास, मधुन रजक, संतोष भुइयां, महेंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.