आंबेडकर यात्रा में उपद्रव करने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार
आगरा, अप्रैल 24 -- सहावर थाना पुलिस ने गत दिनों चहका गुनार गांव में आंबेडकर यात्रा के दौरान उपद्रव करने वाले दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। इंस्पेक्टर सहावर गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि चहका गुनार गांव में गत 14 अप्रेल को आंबेडकर शोभायात्रा के दौरान उपद्रव हुआ था। मामले में 23 आरोपी पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिए थे। इसी मामले में वांछित चल रहे दो अन्य आरोपी कुलदीप पुत्र बुद्दपाल सिंह, बृजमोहन उर्फ प्रदमुन उर्फ शिवकुमार पुत्र सतीश निवासी चहका गुनार थाना सहावर को गांव के समीप से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी जुटाया है और दोनों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.