गिरडीह, अप्रैल 22 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के कंदाजोर स्थित बुद्ध बिहार में आंबेडकर मेला सह बौद्ध मिलन समारोह का आयोजन 02 मई को होगा। यह आयोजन भगवान गौतम बुद्ध और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जाता है। उक्त जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मोहन बौद्ध, संतोष कुमार दास, नुनदेव रविदास, अमित कुमार दास, प्रिंस कुमार दास, महेंद्र दास, भीमलाल दास, जगदीश दास द्वारा दी गई। उक्त लोगों ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू होंगे जबकि विशिष्ठ अतिथि जमुआ विधायक मंजू कुमारी, विशिष्ठ अतिथि नगर निगम महापौर प्रमिला मेहरा, कार्यपालक दंडाधिकारी कमलेश कुमार दास होगें। समारोह में बौद्ध भिक्षुओं, विद्वानों, बुद्धिजीवियों, वक्ताओं, नाटककारों और साहित्यकार आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.