गुड़गांव, अगस्त 23 -- गुरुग्राम। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के लिए विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना के अंतर्गत आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 4 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक सरल हरियाणा पोर्टल की वेबसाईट https://saralharyana.gov.in पर कर सकते हैं। छात्रवृत्ति की दरों और अन्य दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट https://sewa.haryana.gov-in पर उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण स्टूडेंटस 31 अगस्त तक करें आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...