जौनपुर, अप्रैल 12 -- नौपेड़वा। बक्शा विकास खण्ड के भटपुरा गांव निवासी शंकर गौतम ने गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रार्थना पत्र में शंकर गौतम ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ प्रभावशाली और शरारती तत्व उनके खिलाफ गलत बातें फैला रहे हैं कि उन्होंने मूर्ति स्थापना का विरोध किया था, जबकि ऐसा नहीं है। बताया कि गांव में आंबेडकर के नाम से सुरक्षित भूमि है, जो आंबेडकर पार्क के लिए निर्धारित है, उसी भूमि पर 13 अप्रैल 2023 को ग्रामीणों ने मूर्ति स्थापित की थी। शंकर के अनुसार प्रशासनिक अनुमति न मिलने के कारण बाद में मूर्ति को हटवा दिया गया था। उन्होंने उच्चाधिकारियों को हलफनामा देकर पूरे मामले की जांच कराने और नियमानुसार मूर्ति स्थापित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.