सिद्धार्थ, मई 13 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद में समाज सुधारकों, महापुरुषों व सामाजिक न्याय के प्रेरणास्रोतों की मूर्तियों के संरक्षण, सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए शासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चयनित 10 मूर्तियों के विकास के लिए प्रति स्थल अधिकतम 10 लाख रुपये तक की धनराशि व्यय की जाएगी।समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि समाज कल्याण विभाग की ओर से यह योजना लागू की गई है। इसके अंतर्गत ऐसी मूर्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो वर्तमान में क्षतिग्रस्त हैं, जिन पर छत या बाउंड्री नहीं है या जिनके क्षति या तोड़फोड़ की संभावना बनी हुई है। योजना के तहत आवेदन करने के लिए संबंधित मूर्ति का नाम, स्थान, स्थापना वर्ष, संरक्षक संस्था, वर्तमान स्थिति, प्रस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.