हमीरपुर, अप्रैल 15 -- राठ, संवाददाता। बिना अनुमति के डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने पर हुए तनाव में मंगलवार की शाम पूर्व विधायक चौधरी ध्रूराम लोधी भी महिलाओं के साथ बैठ गए हैं। मंगलवार की पूरी रात और बुधवार को भी धरना दिया। कोतवाली क्षेत्र के औंडेरा गांव में रविवार की आधी रात में अनुसूचित जाति के लोगों ने बिना अनुमति के डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगा दी थी। जिसे माहौल बिगड़ गया। सोमवार को पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा लेकिन महिलाएं हटने को तैयार नहीं हुई। उनका कहना है कि मूर्ति हटने नहीं देंगे, चाहे जान चली जाए।मंगलवार को बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की और शाम बसपा के पूर्व विधायक चौधरी ध्रूराम लोधी भी महिलाओं के साथ बैठ गए। यह भी पढ़ें- विवादित जमीन पर आंबेडकर प्रतिमा रखने पर विरोध, हंगामा मंगलवार की सारी रात चौधरी ध्रूराम के स...