लखनऊ, अप्रैल 14 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में डॉ. बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि गोलीबारी हो गई। माल्यार्पण कार्यक्रम के दौरान अचानक हुई गोलीबारी के चलते इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की बंथरा थाना टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के साथ-साथ जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी दक्षिणी को भी तुरंत अवगत कराया गया।स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि द्वारा गोली चलाई गई। मौके से गोली के छर्रे बरामद हुए हैं, जिससे फायरिंग की पुष्टि होती है। यह भी पढ़ें- आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद में चली गोली, युवक घायल हालांकि, पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आर...