शाहजहांपुर, अप्रैल 20 -- जलालाबाद (शाहजहांपुर)। जलालाबाद के गांव राजपुर नगला में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने के बाद शनिवार देर रात हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने हालात को काबू करने के लिए बल प्रयोग किया। पुलिस-प्रशासन ने बिना अनुमति स्थापित प्रतिमा को हटवा दिया। घटना के बाद गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। ग्राम पंचायत नगला तालुका खंडहर के गांव राजपुर नगला में 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के मौके पर ग्रामीणों ने ग्राम समाज की जमीन पर प्रतिमा स्थापित की थी। आरोप है कि इसके लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। स्थापना के बाद गांव में कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। यह भी पढ़ें- आम्बेडकर की प्रतिमा तोड़ने के बाद जलालाबाद में बवाल, पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियां शनिवार रात करीब नौ बजे कुछ अराजक तत्वों ने प्रतिमा...