आंबेडकर प्रतिमा टूटी तो प्रशासन ने कानपुर से मंगवाकर बदली
उन्नाव, मई 25 -- बीघापुर, संवाददाता। बारा सगवर थानाक्षेत्र के गढ़ेवा गांव में सोमवार सुबह मैकूतेली मार्ग किनारे लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा टूटी मिलने से बवाल मच गया। अराजक तत्वों ने प्रतिमा तोड़ दी की अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। प्रधान पद के दावेदार भी आग में घी डालते दिखे। तनाव बढ़ता देख प्रशासन हरकत में आया और कानपुर से नई प्रतिमा मंगवाकर तुरंत स्थापित करवा दी।प्रतिमा टूटने की घटना सोमवार सुबह गढ़ेवा गांव के बाहर करीब तीन फुट ऊंची आंबेडकर प्रतिमा पैरों के पास से टूटी पड़ी मिली। देखते ही देखते प्रतिमा तोड़ दी गई की अफवाह फैल गई। भीड़ मौके पर जुटने लगी। सूचना पर सीओ मधुप नाथ मिश्रा और थानाध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा फोर्स के साथ पहुंचे। आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। एसडीएम र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.