चंदौली, मई 1 -- सकलडीहा(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बढ़वलडीह गांव के समीप टिकरवा पर स्थापित डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को गुरुवार की बीती रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। प्रतिमा का एक हाथ टूटकर गिर गया है। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने जब देखा तो आक्रोशित हो गए और मौके पर पहुंचकर नई प्रतिमा लगाने की मांग करने लगे। जिसे लेकर गांव में तनाव व्याप्त हो गया है। मौके पर मौजूद ग्रामीण उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। नई प्रतिमा लगाने की मांग उठाई है। वहीं मामले की जांच कर चिह्नित दोषियों को पकड़ने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। यह भी पढ़ें- अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त किया आंबेडकर प्रतिमा सूचना पर सकलडीहा कोतवाली पुलिस पहुंचकर मामले को शांत कराया। यह भी पढ़ें- आंबेडकर प्रतिमा से छेड़छा...