चंदौली, फरवरी 14 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। मनियारपुर गांव की दलित बस्ती में शुकवार की रात को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब ग्रामीणों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त देखा तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सकलडीहा कोतवाली पुलिस के साथ ही धानापुर और बलुआ पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची गयी। ग्रामीण नई प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर धरना पर बैठ गये। तहसील प्रशासन की ओर से आश्वासन मिलने पर ग्रामीण शांत हुए। इस मौके काफी संख्या में लोग जुटे रहे। वहां निर्माण कार्य के चलते शुक्रवार रात करीब 11 बजे तक लोग यहां मौजूद थे। जिसके बाद वे अपने घरों को चले गए। शनिवार सुबह प्रतिमा का दाहिना हाथ क्षतिग्रस्त होने की खबर मिलते ही काफी संख्या में भीड़ जुट गया। तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने महाशिवरात्रि के बा...