बलिया, मई 2 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के रोहना गांव में शुक्रवार की रात में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की अंगुली और नाक को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। इसकी जानकारी शनिवार को सुबह होते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और मौके पर काफी संख्या में महिलाओं समेत लोगों की भीड़ पहुंच गयी। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस जवानों के साथ ही सीओ आलोक कुमार गुप्त, नायब तहसीलदार उदयराज, प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के पहुंचते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग करने लगे। इस मामले में रोहना निवासी रामनाथ व्यपारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और छानबीन में जुट गई है। यह भी पढ़ें- आराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा,...