आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया, लोगों में आक्रोश
सुल्तानपुर, अप्रैल 25 -- कूरेभार। थाना क्षेत्र के इरुल गांव में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा शनिवार की सुबह खंडित हाल में पाई गई। अज्ञात अराजकतत्वों ने प्रतिमा की एक अंगुली को तोड़ दिया था। खंडित प्रतिमा को देख लोगों में आक्रोश फैल गया, इस दौरान मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही कूरेभार थाने के प्रभारी संदीप त्रिपाठी मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। इस दौरान थाना प्रभारी ने तुरंत कारीगर बुलाकर खंडित अंगुली की मरम्मत करवाई, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा कुछ हद तक शांत हुआ। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि आपसी सहयोग से गांव में नई प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। भविष्य में ऐसी घटना को रोकने के लिए प्रतिमा स्थल पर बैरीकेटिंग कराई जाएगी। थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.