अमरोहा, अप्रैल 13 -- मंडी धनौरा। क्षेत्र के गांव कमालपुर काजी में सोमवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती से पूर्व उनकी प्रतिमा स्थल पर सफाई अभियान चलाया गया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर पूरे परिसर को स्वच्छ किया। प्रतिमा को सजाया गया। सभी ने बाबा साहेब को नमन कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी ने बाबा साहेब के विचारों को अपनाने और समाज में समानता व भाईचारे को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस दौरान कुबेर सिंह, सौरभ सैनी, रामकिशोर, शिवलाल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का दिया गया मूलमंत्र यह भी पढ़ें- आंबेडकर की अवसर पर जयंती के बाइक रैली का आयोजन यह भी पढ़ें- आंबेडकर की जयंती के पूर्व बाइक रैली निकाली गई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...