आजमगढ़, मई 4 -- सठियांव। क्षेत्र के भटौरा गांव में रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा अनावरण के साथ ही जयन्ती समारोह हुआ। काशी से आये भन्ते चंदिमा थेरो ने प्रतिमा का लोकापार्ण किए। डॉ. राकेश कुमार बौद्ध, लालचन्द भारती, विनोद कुमार बौद्ध, सुशील कुमार, चंद्रसेन वर्मा ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के आयोजक प्रधान राजेश कुमार, रामकेवल राम ने बताया कि आम जन के सहयोग से ढाई लाख रुपये की लागत से निर्मित बाबा साहब की मूर्ति लगाई गई है। इस अवसर पर मुखराम, सुंदर राम, हरिश्चन्द, लालचंद, प्रकाश, राकेश गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...