हरदोई, मार्च 22 -- हरदोई, संवाददाता। शहर को खूबसूरत बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से अहम पहल की जा रही है। इस कड़ी में शहर के आंबेडकर पार्क में आकर्षक कलरफुल फाउंटेन लगाया जाएगा। इससे पार्क की खूबसूरती बढ़ेगी और यह लोगों के लिए नया आकर्षण केंद्र बनेगा पीडब्लूगेस्ट हाउस के पास से सीडीओ बंगला जाने वाले मार्ग पर वेडिंग जोन भी बनाया जाएगा, जिसका कार्य शुरू हो गया है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया हरदोई सहित जनपद के सभी नगर निकायों में प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके तहत बेहतर प्रकाश व्यवस्था, हरियाली, साफ-सफाई और आकर्षक डिजाइन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे शहरों की छवि निखरेगी और यातायात व्यवस्था भी सुगम होगी। निकायों के साथ बैठक लेते हुए प्रत्येक नगर पालिका और नगर पंचायत में व्यवस्थित वेंडिंग जोन विकसित किए जाने के निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.