आंबेडकर पार्क में योगा सेंटर निर्माण का विरोध तेज
पलामू, मई 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर के बड़ा तालाब स्थित डॉ बीआर आंबेडकर पार्क में योगा सेंटर बनाने का विरोध तेज हो गया है। अनुसूचित जाति, जनजाति समेत अन्य राजनीतिक सामाजिक संगठनों ने पार्क परिसर में योगा सेंटर बनाने का विरोध किया है और चल रहे निर्माण को तत्काल रोकने के लिए प्रशासन से मांग किया है।
विरोध का कारण गुरुवार को पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी एवं मेदिनीनगर नगर निगम की पूर्व महापौर प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी ने आंबेडकर पार्क में पहुंचकर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान केएन त्रिपाठी ने कहा कि महात्मा गांधी सहित अन्य महापुरुषों की तरह संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर का भी देश में विशेष स्थान है। पार्क जन भावना से जुड़ा हुआ है। तालाब के सौंदर्यीकरण के नाम पर आंबेडकर पार्क को छोटा किया जा रहा है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.