रामपुर, अप्रैल 21 -- रामपुर। सिविल लाइन्स स्थित अम्बेडकर पार्क को लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए शहर विधायक आकाश सक्सेना ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने बताया कि 10 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। नैनीताल समेत उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों को जाने के लिए रामपुर अहम केंद्र है। ऐसे में रामपुर के सिविल लाइन्स स्थित अम्बेडकर पार्क पर्यटन का प्रमुख केंद्र हो सकता है। लिहाजा, शहर विधायक आकाश सक्सेना ने पार्क को लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क की तर्ज पर विकसित कराने के प्रयास शुरू कर दिए है। इसके लिए उन्होंने शासन को प्रस्ताव भेजा है। इसके अनुसार जनेश्वर मिश्र पार्क अपनी भव्यता, हरियाली और आधुनिक व्यवस्थाओं के लिए जाना जाता है। विधायक ने बताया कि अम्बेडकर पार्क पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.