गाजीपुर, मार्च 10 -- मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के चक पहाड़ उर्फ महरूपुर गांव के अनुसूचित जनजाति के लोगों ने मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष गुलाब राम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल तहसीलदार मुहम्मदाबाद को ज्ञापन सौंपा। महरुपुर गांव के ग्राम प्रधान कांता राम ने बताया कि गांव में अनुसूचित जाति की संख्या लगभग 750 है। इतनी अधिक संख्या होने के बावजूद भी हमारे गांव में एक भी आंबेडकर पार्क नहीं है। जो भी सरकारी भूमि है उसपर लोगों ने कब्जा जमा रखा है। तहसीलदार ने हल्का लेखपाल को निर्देशित किया कि सरकारी भूमि को खाली कराएं। तहसीलदार महेंद्र बहादुर ने उन्हें जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। पत्रक देने वालों में सतीश कुमार गौतम, रूपेश कुमार, अशोक कुमार, हरेंद्र कुमार, पंकज कुमार, अश्विनी राम, प्रमोद, कमलेश, ...