रामपुर, अप्रैल 3 -- गुरुवार को ग्राम मुकुटपुर में बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन एवं उनके संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। शिलान्यास बसपा के मंडल जोन प्रभारी शांति प्रसाद सागर एवं जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने संयुक्त रूप से किया। मंडल जोन प्रभारी ने कहा कि आंबेडकर जयंती के अवसर पर पार्टी की ओर से लखनऊ में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से परिवार सहित पहुंचने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने कहा कि आने वाला समय बसपा का है। हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटा हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में दर्पण गौतम (पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.