आंबेडकर पार्क की भूमि से अवैध कब्जा हटाने को सौंपा ज्ञापन
चित्रकूट, जून 3 -- मऊ। भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिलाध्यक्ष संजय गौतम की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के साथ एसडीएम रामऋषि रमन को ज्ञापन सौंपा। अवगत कराया कि मनकुंवार, पूरब पताई, जोरवारा, डढिया, चकौर, मंडौर, हन्ना बिनैका, सखौंहा आदि गांवों में आंबेडकर पार्क के नाम से भूमि सुरक्षित है। जिनमें लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है। पार्क की सुरक्षित भूमि को खाली कराकर निर्माण व सुंदरीकरण कराया जाए। इस दौरान श्रीपाल प्रजापति, सुनील अंबेडकर, राहुल, रामसूरत पासवान, रंजयराज रावण, राधेश्याम प्रजापति, सौरभ लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.