गोरखपुर, जनवरी 24 -- झंगहा/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद सोशल मीडिया पर डॉ. भीमराव अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी को लेकर झंगहा क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में युवक शनिवार को झंगहा चौराहे से लेकर थाने तक हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया। युवकों का आरोप था क्षेत्र के गहिरा पासी टोला निवासी विशाल पासवान सोशल मीडिया पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति अभद्र टिप्पणी कर रहा है। डॉ. अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में लोग झंगहा चौराहे पर पहुंच कर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंची झंगहा पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग किया। थानेदार अनूप सिंह ने बताया कि युवक को शान्तिभंग में चालान कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.