चंदौली, अप्रैल 16 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। रेल मंडल कार्यालय के समीप एसी-एसटी रेलवे इम्प्लाइज एसोसिएशन कार्यालय में बीते मंगलवार की देर शाम डॉ. भीमराव राव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों, यूनियनों एवं एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। इसके अलावा मंडल कार्यालय में जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ओपी जैसल ने की, संचालन मंडल सचिव अनिल कुमार ने किया। डीआरएम ने डॉ. आंबेडकर को सामाजिक न्याय, समानता और आधुनिक भारत के महान शिल्पकार के रूप में नमन किया। यह भी पढ़ें- रेलवे ने मनाई डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन शिक्षा, संघर्ष,...