कोडरमा, मार्च 9 -- झुमरी तिलैया। कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर, झुमरी तिलैया द्वारा आंबेडकर नगर में नए संस्कार केंद्र का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य आनंद मोहन द्वारा सोमवार को किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय बच्चों, अभिभावकों व केंद्र से जुड़े भैया-बहनों और दीदीजी की उपस्थिति थीं उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्राचार्य आनंद मोहन ने कहा कि संस्कार केंद्र विद्यालय की एक महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी योजना है। विद्या भारती की शिक्षा व्यवस्था में संस्कार केंद्र का विशेष महत्व है। इन केंद्रों के माध्यम से बच्चों को नैतिक मूल्यों, भारतीय संस्कृति और जीवनोपयोगी शिक्षाओं से जोड़ने के साथ-साथ अक्षर ज्ञान भी कराया जाता है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो सके। मौके पर कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.