इटावा औरैया, अप्रैल 13 -- जसवंतनगर.। रविवार देर शाम एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी ने नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल गश्त की। इस दौरान उनके साथ थानाध्यक्ष कमल भाटी सहित पुलिस बल मौजूद रहा। आंबेडकर जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों ने जुलूस मार्ग का जायजा लिया। गश्त के दौरान एसपी सिटी ने जुलूस के निर्धारित रूट का निरीक्षण किया और संवेदनशील स्थलों को चिन्हित किया। उन्होंने मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी चेक की और संबंधित अधिकारियों को उन्हें दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी स्थिति में निगरानी व्यवस्था प्रभावी बनी रहे। यह भी पढ़ें- पुलिस ने जुलूस रूट का किया पैदल निरीक्षण यह भी पढ़ें- बैठक में अंबेडकर जयंती को शांति पूर्ण तरीके से मनाने पर च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.