सोनभद्र, अप्रैल 12 -- सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक रविवार को जिला पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और आंबेडकर जयंती के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्रों-घोरावल, रॉबर्ट्सगंज, ओबरा और दुद्धी के प्रत्येक सेक्टर में गरिमापूर्ण ढंग से मनाई जाएगी। इसके लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हो सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक सक्र...