रामपुर, अप्रैल 13 -- डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रस्तावित शोभायात्रा को लेकर कोतवाली परिसर में शनिवार को संभ्रांत लोगों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीओ अतुल कुमार पांडेय ने आयोजन से जुड़ी तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की तथा लोगों से सुझाव भी लिए। रविवार को सीओ अतुल कुमार पांडेय ने मौजूद लोगों से शोभायात्रा को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या या आशंका के बारे में जानकारी ली। इसी बीच नगर में हाल ही में सफाई नायक के पुत्र की सड़क हादसे में हुई मौत के मद्देनजर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी।बैठक में शिव औतार उर्फ मन्नू, रफीक ठेकेदार, महेंद्र सैनी, प्रशांत शर्मा, आयुष गुप्ता, मुकुट लाल, हरिओम, डॉक्टर प्रेमपाल, अर्जुन सिंह, विजय पाल और मोहम्मद अकील आदि रहे।

हिंदी हिन्...