झांसी, अप्रैल 1 -- मऊरानीपुर आंबेडकर जयंती महोत्सव को लेकर बैठक हुई। जिसमें 5 दिनी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। डॉ. आंबेडकर जन्मोत्सव आयोजन समिति के बैनर तले 11 अप्रैल से कार्यक्रम होंगे। अयोजक समिति सदस्यों केअनुसार जयंती महोत्सव उल्लास से मनाया जाएगा। 11 अप्रैल को दिन में विचार गोष्ठी होगी। 12 को पोस्टर, चित्र, निबंध प्रतियोगिता एक पब्लिक स्कूल में होगी। 13 अप्रैल को एक शाम बच्चो के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम एक मैरिज गार्डन में होगा। 14 अप्रैल को शोभा यात्रा एवं भीम करवा जुलूस निकाला जाएगा। जो बड़ी माता मंदिर पुरानी मऊ से प्रारंभ होगा। 15 अप्रैल को एक शाम आंबेडकर के नाम कार्यक्रम आंबेडकर चौराहे पर होगा। बैठक में वक्ताओं ने आंबेडकर जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कहा, वह संविधान के शिल्पकार कहे जाते हैं। जिन्होंने भारत को एक अच्छा संव...