हजारीबाग, अप्रैल 8 -- चरही, प्रतिनिधि। प्रखंड के आंबेडकर क्लब चुरचू में संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती मनाने को लेकर बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता रविदास समाज के मालिक योगेन्द्र राम ने की एवं संचालन जय प्रकाश दास ने किया।बैठक में सर्वसम्मति से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कोर कमेटी का गठन किया गया। जिसमें पूजा समिति के अध्यक्ष शम्भू राम, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव, योगेन्द्र राम व बंगाली राम को बनाया गया। सचिव विजय दास, सह सचिव सहदेव किस्कू व संजय कुमार दास को बनाया गया। कोषाध्यक्ष जय प्रकाश दास को बनाया गया। इसके अलावा महामंत्री राहुल यादव उर्फ दादू, संगठन मंत्री अकबर मियां, निगरानी मंत्री धानेश्वर ...