चंदौली, अप्रैल 9 -- सकलडीहा। इटवा स्थित कैम्प कार्यालय पर गुरुवार को एससीएसटी टीचर वेलफेयर एसोसिएशन (बटवा) की ओर से बैठक हुई। जिसमें जिला संरक्षक लल्लन कुमार ने बताया कि संगठन की ओर से 15 अप्रैल को पीडीडीयू नगर में भीमराव आंबेडकर जयंती कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। जयंती पर उनकी झांकी सजाई जाएगी। जिसमें भारी संख्या में लोग से जुटने की अपील की गई। बैठक में शिवकुमार पंकज, सत्यप्रकाश भारती, ज्ञान चंद्र कांत, अरुण रत्नाकर, रमेश राम, निठोहर सत्यार्थी, गिरिजेश दादा, दिलीप कुमार, सुरेश कुमार, रामअवध, लोरिक राम, मोतीलाल, देवकुमार, अपरबल, दीनानाथ दीनबंधु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.