मिर्जापुर, अप्रैल 11 -- जिगना। क्षेत्र के बिहसड़ा बाजार स्थित सपा के क्षेत्रीय कार्यालय में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक में 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जयंती मनाने की रणनीति तय की गई। बैठक में पर्यवेक्षक व जिला उपाध्यक्ष जैनेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक सेक्टर में जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने संविधान की रक्षा और पीडीए की एकजुटता पर जोर दिया। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...