कौशाम्बी, अप्रैल 9 -- पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत के निर्देश पर कड़ा धाम थाना में आयोजकों के साथ बैठक हुई। बैठक में आगामी 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पांडेय ने बैठक में आए आयोजकों व समर्थकों से कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के आदर्शों पर हम चलते हैं, उनके बनाए कानूनों का पालन करते हैं और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। कहा कि जयंती के दिन उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम मनाएं, लेकिन शांति, सौहार्द और व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दें। कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में पुलिस का पूरा सहयोग करें, अफवाहों पर ध्यान न दें। सुझाव दिया कि थोड़ी-थोड़ी मेहनत कर सभी मूर्ति स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगवा लें ताकि मूर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.