आरा, मार्च 15 -- बिहिया। निज संवाददाता डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती को भव्य स्तर पर आयोजित करने को लेकर बिहिया नगर स्थित राधा कृष्ण गेस्ट हाउस में प्रबुद्ध नागरिकों व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों की रविवार को बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक रामेश्वर सिंह ने की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा करते हुए इसकी सफलता को लेकर सर्वसम्मति से शिव कुमार साह को संयोजक और राजू रंजन रजक को मीडिया प्रभारी बनाया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 14 अप्रैल को मनाये जाने वाले डॉ. भीमराव ओबेडकर की जयंती को केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे राष्ट्रीय गौरव समारोह के रूप में मनाया जाएगा। बैठक में उतम प्रसाद, राजेन्द्र मनियारा, शिव कुमार साह, अवध बिहारी कुशवाहा, योगेन्द्र सिंह, प्रो. सचितानंद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.