भागलपुर, अप्रैल 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू के पीजी अंबेडकर विचार विभाग में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित होगी। मुख्य द्वार के समीप ही इसके प्रतिमा स्थापित करने को लेकर निर्माण किया गया है। प्रयास किया जा रहा है कि 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती के दिन प्रतिमा स्थापित हो जाए। विभाग के हेड डॉ. संजय कुमार रजक ने बताया कि प्रतिमा स्थापित करने के लिए विवि से पूर्व में अनुमति ली गई थी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...