मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर विश्वविद्यालय के सीनेट हाल में सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय गुरुवार को कुलपति कार्यालय में कुलपति डॉ. दिनेश चंद्र राय की अध्यक्षता में आंबेडकर जयंती आयोजन समिति की बैठक में लिया गया।कुलपति ने कहा कि डॉ. आंबेडकर प्रखर शिक्षाविद थे, इसलिए उनके बौद्धिक योगदान को याद करना और अकादमिक जगत में उनके विचारों पर सेमिनार के माध्यम से विमर्श करना हम सबों का दायित्व है। आयोजन समिति के संयोजक डॉ. विनोद बैठा ने कहा कि आंबेडकर के न्यायिक विचार और सामाजिक न्याय केंद्रित विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार में विभिन्न विश्वविद्यालयों के विषय विशेषज्ञ शिरकत करेंगे। विवि के पदाधिकारी, प्राचार्य, शिक्षाविद, आंबेडकरवादी विचारक, छात्र एवं सामाजिक कार्यकर्ता से...