संभल, अप्रैल 13 -- आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर शहर में निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को कोतवाली परिसर में शोभायात्रा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार और प्रभारी निरीक्षक अनुज तोमर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शोभायात्रा के दौरान डीजे निर्धारित ध्वनि सीमा में ही बजाए जाएं। उन्होंने कहा कि तेज आवाज से बुजुर्गों को परेशानी होती है और बाजारों में दुकानों का सामान भी प्रभावित होता है। अधिकारियों ने सभी आयोजकों से अपील की कि शोभायात्रा पूरी तरह शांति और सौहार्द के साथ निकाली जाए। कोई भी ऐसा कार्य न किया जाए जिससे माहौल खराब हो या कानून व्यवस्था पर असर पड़े। प्रशासन ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.