औरंगाबाद, अप्रैल 15 -- फोटो- 15 अप्रैल एयूआर 21 कैप्शन: छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते बीडीओ, सीओ व अन्य मदनपुर, एक संवाददाता मदनपुर प्रखंड के सलैया पंचायत भवन में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बीडीओ डॉ. अवतुल्य कुमार आर्य, सीओ अकबर हुसैन, सलैया थाना अध्यक्ष कन्हैया शर्मा, देवेन्द्र सिंह उर्फ भोला सिंह एवं मुखिया मनोज कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से बाबा साहेब के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने उनके सिद्धांतों, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पंचायत के मैट्रिक, 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को मुखिया मनोज कुमार चौधरी ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। यह ...